Location: Garhwa
गढ़वा : जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जीएन कॉन्वेंट स्कूल ने छात्रों के लिए जेईई, नीट और अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की फाउंडेशन एवं तैयारी की विशेष व्यवस्था शुरू की है। यह गढ़वा का पहला सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय है, जो प्रारंभिक स्तर से ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केसरी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को कम उम्र से ही करियर की दिशा में तैयार करना है। उन्होंने कहा, “फाउंडेशन कोर्स और नियमित तैयारी परीक्षाएं छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेंगी।”
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को सेल्फ स्टडी के लिए प्रेरित करें और घर पर प्रतिदिन कम से कम 6 घंटे पढ़ाई का समय सुनिश्चित करें। इससे न केवल आत्म-अनुशासन बढ़ेगा, बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफलता का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
विद्यालय की यह पहल जिले के छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो उनके सपनों को नई उड़ान देने का काम करेगी।











