जिप सदस्य ने डीडीसी से अबुआ आवास योजना की गड़बड़ी पर की कार्रवाई की मांग

Location: Bhavnathpur

भनाथपुर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा को क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र के बनसानी, मकरी, चपरी, भवनाथपुर , अरसली उत्तरी, अरसली दक्षणी, पंडरिया, कैलान एवं सिंदुरिया पंचायत के विभिन्न ग्राम के ग्रामीणों द्वारा अबुआ आवास योजना में भारी अनीयमिता के संबंध में अवगत कराया गया था।

ग्रामीणों द्वारा जिला परिषद सदस्य से गुहार लगाया गया था कि हम सभी ग्रामीण जनता सभी जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाते रह रहे हैं, धरना प्रदर्शन भी किए। परंतु हम लोगों के ऊपर कहीं से सहानुभूति नहीं रखा गया हम सभी योग्य लाभूकों को अबुआ आवास की सूची से वंचित कर दिया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अपने मन माने तरीके से निजी बिचौलिए के संपर्क में आकर आवास उपलब्ध कर दिया गया है। इस प्रस्ति में हम सभी ग्रामीण जनता मांग करते हैं । प्रखंड विकास पदाधिकारी को आबुआ आवास योजना के वंचित लाभुकों को जिला स्तरीय जांच टीम गठित करने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस न्याय दिलाने की मांग की गई है।
भवनाथपुर क्षेत्र के अबुआ आवास योजना से वंचित लाभुकों के द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने उपयुक्त एवं उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर अबुआ आवास योजना में हुई बड़ी पैमाने पर अनियमित की जांच जिला स्तरीय जांच टीम दल गठित कराकर करने की मांग की है । मांग पत्र में श्रीमती द्वारा उपायुक्त एवं विकास आयुक्त को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के दबाव में आकर सभी योग्य लाभुकों को अबुआ आवास योजना से वंचित रखा गया है । जो झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से वंचित रखा जा रहा है । अबुआ आवास योजना की प्रतीक्षा सूची से नाम हटाने के कारण अभी सरकार द्वारा प्राप्त आवास का लक्ष्य में प्रखंड वासियों को आवश्यकता के अनुरूप कम लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसका दोषी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी संबंधित आवास उपलब्ध कराने हेतु जांच कर्मी है। जिसे जांचोपरांत कार्रवाई होना जनहित में आवश्यक है ।
जिला परिषद सदस्य रंजन शर्मा में उपायुक्त एवं विकास आयुक्त से उपर्युक्त बिंदुओं पर गंभीरता से सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जिला स्तरीय जांच दल टीम गठित करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं अबुआ आवास योजना प्राप्त लक्ष्य को बढ़ाने की मांग किया गया है। शिकायत पत्र समर्पित करने में जिला परिषद सदस्य रंजन शर्मा के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश कुमार ठाकुर एवं समाजसेवी गण शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!