Location: Garhwa

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील
गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से रविवार को जीएन इंटरनेशनल स्कूल, नाहर रोड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, गायत्री गुप्ता, लता गुप्ता, अनसुईया केशरी और रितु जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थीं।
प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं सहेली की उपाध्यक्ष वंदना सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया और पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गढ़वा और आसपास का इलाका ड्राई जोन में आता है। यहां बारिश कम होने और जलस्तर लगातार गिरने से नदी-तालाब समय से पहले सूख जाते हैं। ऐसी स्थिति में वृक्षारोपण ही एकमात्र समाधान है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर वृक्षारोपण कर रही है, लेकिन प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि बारिश के मौसम में कम से कम एक-दो पौधे जरूर लगाएं। तभी पर्यावरण संरक्षण संभव होगा और बारिश में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर सहेली की अध्यक्ष सुनीता केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष रंजना जायसवाल, चांदनी केशरी, वर्षा अग्रवाल, मंजू गुप्ता, गुड़िया केशरी, जायंट्स वेलफेयर फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी और एम.पी. केशरी, पूर्व फेडरेशन पदाधिकारी डॉ. आशीष गुप्ता समेत कई सदस्य मौजूद थे।












