Location: पलामू
मेदिनीनगर। मनातू थाना क्षेत्र के चुनका गांव निवासी बिरेंद्र भुइया की पत्नी सरिता देवी उम्र 35 की जहरीला सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात सरिता देवी अपने घर में सोई हुई थी। इसी बीच आधी रात को जहरीला सांप ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा महिला को इलाज के लिए मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां शुक्रवार की इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार ,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











