Location: पलामू
मेदिनीनगर।पाटन थाना क्षेत्र के डिहरिया गांव निवासी उमेश पांडे की पुत्री स्वर्णिमा पांडे उम्र 15 वर्ष को बीती रात जहरीला सांप ने काट लिया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा स्वर्णिमा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने स्वर्णिमा पांडे को मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की बीती रात स्वर्णिमा अपने घर में सोई हुई थी।इसी बीच जहरीला सांप ने उसे काट लिया।स्वर्णिमा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकाश कुमार अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











