जयंती पर याद किया गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर-भारतीय जन संघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती समारोह का आयोजन चेचरिया स्थित पूर्वमंत्री सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केशरी के आवास पर आयोजित किया गया.

जयंती समारोह का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुये पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6जुलाई 1901 को कोलकाता के प्रतिषिठत परिवार में हुआ था. अपने कुशाग्र बुद्धि के कारण वे 14 वर्ष की आयु में राजनीति में प्रवेश कर गये. वे 33 वर्ष की आयु में कोलकता विश्वविधालय के उप कुलपति बने.आजादी के बाद देश मे अंतरिम सरकार का गठन हो रहा था तो महात्मा गांधी के कहने पर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें उद्योग व आपूर्ति मंत्री बनाया.उन्होंने कुटीर व लघु उद्योग गरीब,किसान व बेरोजगार लोगो को रोजगार देने का प्रयास करने लगे.जब देश को चलाने के लिये नीति निर्धारण हो रहा था,उसमे भारतीयता का अभाव झलक रहा था.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने दृढ़ निश्चय के कारण लोगों को जोड़ने का कार्य किया.1952के चुनाव में जनसंघ को तीन सीटें मिली.डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पूरे राष्ट्र के नौजवानों को सांस्कृतिक,भारतमाता की सुगन्धित मिट्टी को लेकर शिक्षाविदों,बुद्धिजीवियों को अपने विचारों से संगठित करने का कार्य किया.वे भारतमाता को खंडित होते नही देखना चाहते थे.वे कश्मीर में परमिट सिस्टम तथा धारा 370 हटाने के नाम पर बिना परमिट के 11 मई 1953 को जा रहे थे ,उन्हें रहस्यमय तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा 23 जून 1953 को रहस्यमय तरीके से उन्हें मार दिया गया.श्री केशरी ने कहा कि हम सबों को उनके बताये मार्ग का अनुशरण करना चाहिये. जयंती समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय,मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क,शिवधारी राम,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,मथुरा पासवान,सीताराम जायसवाल, सोबराती खां, सलीम अंसारी,बसंत जायसवाल, लाला पासवान,रमेश प्रसाद,मुन्ना गुप्ता,नीरज कुमार,इस्लाम खलीफा सहित अन्य उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!