जमीन विवाद में महिला पर टांगी से हमला, गंभीर रूप से घायल, रेफर

Location: Manjhiaon

कांडी थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी चाची पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया।

घटना में घायल महिला की पहचान बहेरा निवासी कर्मेंद्र राम की 40 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। घायल चांदनी देवी ने बताया कि उनके ससुर ठेगु राम के नाम पर कॉलोनी की योजना से डेढ़ लाख रुपये आए थे। जब उन्होंने अपने हिस्से के तौर पर आधे रुपये की मांग की, तो ससुर ने यह बात उनके देवर लालेंद्र राम के पुत्र चंदन कुमार को बताई। इस पर चंदन कुमार नाराज हो गया और उस वक्त हमला कर दिया जब वह घर में बर्तन धो रही थीं। उसने टांगी से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. विनोद कुमार सिंह ने उनका इलाज किया और फिर सीटी स्कैन के लिए गढ़वा रेफर कर दिया।

चांदनी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से उनके ससुर और देवर उनके हिस्से की जमीन पर जबरन खेती कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपने हिस्से की जमीन दिलाने की गुहार लगाई है।

फिलहाल कांडी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!