जमीन विवाद में महिला की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Location: Manjhiaon


मझिआंव। प्रतिनिधि। बरडीहा थाना क्षेत्र के सुख नदी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को गढ़वा जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुख नदी गांव निवासी स्वर्गीय हजारी सिंह खरवार के 42 वर्षीय पुत्र लालमुनी सिंह खरवार के रूप में हुई है। उस पर अपने सौतेले छोटे भाई की पत्नी मनिता देवी (20) की कुदाल से हमला कर हत्या करने का आरोप है।
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे जमीन विवाद को लेकर सौतेले भाइयों और अन्य परिजनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान लालमुनी सिंह खरवार ने अपने सौतेले छोटे भाई मुन्ना सिंह खरवार की पत्नी मनिता देवी पर कुदाल के धारदार हिस्से से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में सौतेली बहन ललिता देवी (18) भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतका के पति मुन्ना सिंह खरवार के बयान पर बरडीहा थाना कांड संख्या 53/26, दिनांक 8 अगस्त 2026 के तहत लालमुनी सिंह खरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 109(1), 117(2), 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लालमुनी सिंह खरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!