जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई विवाद, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिशमा रमेशन ने बताया कि शुक्रवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला गोसिया मदरसा के पास दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।इस बीच अपराधियों ने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया। गोलीकांड की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ पड़कर थाना ले गए। थाना में पूछताछ के दौरान तीनों अपराधियों ने बताया कि जमीन विवाद मामलों को लेकर उन्होंने गोली कांड की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा,देशी पिस्टल,तीन खोखा और एक 8 एमएम का जिंदा खोखा बरामद किया है।पकड़े गए अपराधियों में अमजद खान, मोहित और तनवीर का नाम शामिल है। छापामारी अभियान में टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, शहर थाना के एएसआई संदीप कुमार राम, टाइगर मोबाइल के जवान राकेश सिंह,रोहित कुमार,इसरार अहमद,अनिल पासवान, अंचन राम,सुनील कुमार,जयंत कुमार,सतेंद्र राम,अगस्त मिश्रा,सहायक पुलिस के जवान प्रफुल्ल कुमार सिंह शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!