Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा)। बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव में 8 अगस्त को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को गढ़वा जेल भेज दिया।
घटना में एक पक्ष के 8 लोग घायल हुए थे, जबकि दूसरे पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इससे पहले, पुलिस ने प्रथम पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को दूसरे पक्ष से सलगा गांव निवासी 65 वर्षीय गुलाबी यादव और 35 वर्षीय आशीष यादव को गिरफ्तार किया गया।











