जमीन विवाद को ले मारपीट में वृद्धि घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। खरौंधी थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की एक गंभीर घटना में 72 वर्षीय वृद्ध महेंद्र मेहता बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र मेहता अपने नाती नीतीश मेहता के साथ खेत में गेहूं पटाने गए थे। इसी दौरान उनके गोतिया पक्ष के आनंद मेहता के जानवर खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और स्थिति मारपीट में बदल गई।

पीड़ित ने बताया कि उनके गोतिया आनंद मेहता, उसके पुत्र बीरबल मेहता और पप्पू मेहता लंबे समय से उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और कई बार फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं। रविवार को भी जब उन्होंने विरोध किया तो आनंद मेहता की पत्नी व बहू ने नाती नीतीश मेहता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान वृद्ध महेंद्र मेहता बचाव करने पहुंचे तो बीरबल मेहता ने उन पर टांगी से वार कर दिया, जिससे उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा।

घटना के बाद दोनों घायल किसी तरह जान बचाकर खरौंधी थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्हें भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉ. प्रिंस कुमार की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार वृद्ध के पैर में गहरी चोट है और आगे उन्नत जांच की आवश्यकता हो सकती है।

महेंद्र मेहता ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष द्वारा उन्हें और उनके नाती को लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!