Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर। थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव के दो फरार वारंटियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान धनेश्वर उरांव (पिता स्व. शुकु उरांव) और कुलदीप राम (पिता रामजी राम), दोनों निवासी जंगीपुर गांव के रूप में की गई है।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।











