छात्रवृत्ति व स्वेटर नहीं मिलने पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

Location: Garhwa


गढ़वा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो नेतृत्व वाली हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र और युवा विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है। गरीब छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, वहीं ठंड के मौसम में सरकार की ओर से मिलने वाली पोशाक और स्वेटर भी अब तक वितरित नहीं किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ठंड के कारण गरीब छात्र ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे कई छात्र बीमार भी पड़ रहे हैं। इसके बाद सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था भी पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। चौबे ने आरोप लगाया कि सरकार ठंड में गरीबों को कंबल तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है और झामुमो सरकार में जनता का लगातार शोषण हो रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन हेमंत सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सबसे लापरवाह सरकार बन चुकी है और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। छात्रवृत्ति के अभाव में गरीब छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं स्वेटर, ड्रेस, जूता-मोजा नहीं मिलने से कई छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार के इस रवैये से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार छात्र और युवा विरोधी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग जनता की समस्याओं के बजाय अपने स्वार्थ में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि झामुमो के अंदर भी सरकार के इस रवैये को लेकर असंतोष है।
उन्होंने बताया कि भवनाथपुर के झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने भी विधानसभा सत्र के दौरान कंबल की मांग उठाई थी, जिससे यह साबित होता है कि सरकार की नीतियों से सत्ताधारी दल के लोग भी असंतुष्ट हैं। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्रों को छात्रवृत्ति, स्वेटर, ड्रेस, जूता-मोजा तथा गरीबों को कंबल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो भाजपा छात्रों, युवाओं और आम जनता के साथ आंदोलन करने को मजबूर होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!