Location: पलामू

मेदिनीनगर।छतरपुर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की दोपहर एक माल वाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमे सवार महिला सहित 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में चठु राम उम्र 19 वर्ष,पार्वती देवी उम्र 19 वर्ष, छठन राम 45 वर्ष,रिंकी कुमारी 12 वर्ष,फगुनी देवी 30 वर्ष सहित अन्य मजदूरों का नाम शामिल है।वही मृतकों में राजू भुइया,गुड्डू भुइया और अतवरिया कुमारी शामिल है।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी घायल व्यक्ति गढ़वा जिले के रंका और चिनिया थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।घायल मजदूरों ने बताया कि सभी लोग मजदूरी करने के लिए बिहार जा रहे थे। तभी छतरपुर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें कई लोग घायल हो गए।जबकि तीन लोगो की मौत हो गई।वही इस घटना के बाद मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कई सीनियर डॉक्टर अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का इलाज कर रहे हैं।











