छठ महापर्व को भव्य व दिव्य रूप में मनाने का निर्णय, 55 सदस्यीय आयोजन समिति गठित

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)

प्रखंड के बीरबल गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्री राम सेवा समिति एवं सूर्य मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भोला साह ने की, जिसमें छठ महापर्व को इस वर्ष ऐतिहासिक, भव्य व दिव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से 55 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में बालेश्वर यादव को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सचिव महेश शाह, उप सचिव मणिशंकर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष विकास यादव, उप कोषाध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप विश्वकर्मा बनाए गए।

इसके अलावा महामंत्री रामचंद्र विश्वकर्मा और रविंद्र विश्वकर्मा, संगठन मंत्री ऋषभ राज श्रीवास्तव एवं असीस विश्वकर्मा, उप संगठन मंत्री बजरंगी यादव और मनोज प्रजापति को बनाया गया।

संरक्षक मंडल में रामोद प्रसाद श्रीवास्तव, भोला साह, नंद किशोर यादव, कामेश्वर यादव, बिनोद विश्वकर्मा, ललित साह, प्रेम यादव, बिनेश्वर भुइया, श्रीकांत विश्वकर्मा, बिनोद सिंह, प्रदीप राम, छोटेलाल सिंह और अनिल सिंह शामिल हैं।

सफाई प्रभारियों में संदीप, दया, निरंजन, कमलेश, पंकज, भोगनाथ, दिनेश, नागेंद्र, सिवचंद, अनुराग और संतोष यादव के नाम शामिल किए गए हैं।

बैठक में छठ पूजा को जनसहयोग से और अधिक व्यवस्थित व आकर्षक बनाने पर भी जोर दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!