Location: कांडी
कांडी प्रखंड अंतर्गत भिलमा गांव स्थित छठ घाट परिसर में मंगलवार देर शाम न्यू फ्रेंड क्लब के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री सतेंद्र पांडे उर्फ पिंकू पांडे ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष छठ महापर्व को ऐतिहासिक, भव्य एवं दिव्य रूप में मनाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु 15 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया।
गठित समिति में शामिल प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- कार्यकारी अध्यक्ष – अजीत प्रसाद मेहता
- उपाध्यक्ष – डॉ. रंजीत मेहता
- कोषाध्यक्ष – इंदल मेहता
- सचिव – रामजी मेहता
- मीडिया प्रभारी – राजीव रंजन सिंह
श्री पांडे ने जानकारी दी कि छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
बैठक में न्यू फ्रेंड क्लब संचालन समिति के सदस्य बलवंत सिंह, विकास सिंह, बिट्टू कुमार, ओमप्रकाश कुमार, प्रदीप पाल, विकास मेहता, बनारसी राम, सुनील चौहान, बबलू रवि, विनोद चौहान सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
समिति ने यह संकल्प लिया कि छठ घाट की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सुरक्षा जैसे सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।











