चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 2 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव में बुधवार देर शाम हिंसक हमले की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुलेमान, मकबूल आलम और सबीना बीवी शामिल हैं। तीनों का इलाज एमएमसीएच, मेदिनीनगर में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 20 लोगों द्वारा तीनों पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान सुलेमान को गोली मारी गई, जबकि मकबूल आलम पर चाकू से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं सबीना बीवी पर भी चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल एमएमसीएच, मेदिनीनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हमलावर गांव के ही रहने वाले हैं तथा उनका संबंध नशे के अवैध कारोबार और हीरोइन के सेवन से है। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि कुछ आरोपियों का नाम करीब तीन वर्ष पूर्व गांव में हुई एक हत्या की घटना में भी सामने आया था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। चैनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हमले के कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर
    error: Content is protected !!