Location: पलामू
पत्नी और तीन छोटे बच्चो का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ीबीर गांव में स्थित मंटू सिंह के ईट भट्ठे पर गिरने से ईट भट्ठे पर कार्यरत एक मजदूर मंगलवार की दोपहर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद वहा पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा घायल मजदूर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।मृतक मजदूर की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी मनोज राम उम्र 52 वर्ष के रूप में की गई है।वही मजदूर के मौत के बाद पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चो का अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई शशि पांडे अस्पताल पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बताते चले की मृतक मजदूर मनोज राम बहुत ही गरीब व्यक्ति था।वह किसी तरह मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।











