Location: चिनियां
गढ़वा जिले के चिनिया में दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । आरोप पीड़िता के चाचा पर लगाया गया है ।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर ले जाया गया है।
डीएसपी रोहित रंजन ने 2 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टी की है।दरअसल बच्ची के पिता उसे गोद में लेकर घर के बाहर गए थे वहीं आरोपी चाचा खड़ा था । उसने बच्ची को गोद में ले लिया। बच्ची के पिता वहीं आसपास लोगों से बात करने लगा। इसी बीच चाचा बच्ची को लेकर चला गया। उसके पिता को लगा कि बच्ची को घर पहुंचा दिया होगा। लेकिन घर लौटने पर बच्ची घर पर नहीं थी ।उसके बाद पिता ने बच्ची की खोज बिन शुरू की। इसी बीच बच्ची का चाचा लेकर उसके घर आया, उस वक्त बच्ची बेहोशी की हालत में थी । पूछताछ करने पर आरोपी वहां से भाग गया। उसके बाद बच्ची को उसके सदर अस्पताल लाया गया । पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिया है।











