चिनिया प्रखंड में कंबल वितरण में देरी, वृद्ध और असहाय परेशान

  • Manoj Prasad - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandManoj Prasad
  • चिनियां
  • Regional News
  • December 11, 2025
  • 0 Comments

Location: चिनियां

चिनिया प्रखंड कार्यालय में ठंड के मौसम में इस वर्ष सरकार द्वारा वितरित होने वाले कंबल अभी तक उपलब्ध नहीं होने से वृद्ध, गरीब और असहाय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए इन लोगों ने प्रखंड कार्यालय का रोज़ाना चक्कर लगाना शुरू कर दिया है, लेकिन कंबल न मिलने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सामान्य तौर पर ठंड के इस मौसम में झारखंड सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर सभी पंचायतों के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाते हैं। इससे गरीब और असहाय परिवारों को ठंड से बचने में मदद मिलती थी। लेकिन इस बार कंबल वितरण में देरी के कारण वे लोग मायूस हैं और रोज़ाना एक-दूसरे से पूछते रहते हैं कि कंबल कब मिलेगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस वर्ष चिनिया प्रखंड के लिए कंबल अभी तक उपलब्ध नहीं हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही कंबल प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध होंगे, उन्हें निश्चित रूप से जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा।

वहीं, ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और असहाय परिवारों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई करे और कंबल वितरण प्रारंभ करे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!