चिनिया प्रखंड के डोल पंचायत में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

  • Manoj Prasad - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandManoj Prasad
  • चिनियां
  • Regional News
  • December 15, 2025
  • 0 Comments

Location: चिनियां

चिनिया प्रखंड के डोल पंचायत में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तत्वावधान में खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के तहत धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन सोमवार को किया गया। अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर केंद्र का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के दिन कुल 120 क्विंटल धान खरीदी गई। इसमें किसान रामबली सिंह से 20 क्विंटल और पिंटू साह से 100 क्विंटल धान सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खरीदी गई।

अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव ने बताया कि चिनिया प्रखंड के दो पंचायत—डोल और बिलैतीखैर—में धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी किसान को कोई समस्या होने पर सीधे अंचल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पैक्स अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि किसानों का धान मैसेज के अनुसार बारी-बारी से सरकारी दर पर खरीदा जाएगा। इस केंद्र के अंतर्गत हेताड़कला, डोल और चिनियां पंचायत शामिल हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे अंचल कार्यालय में जाकर धान बिक्री के लिए अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

उद्घाटन अवसर पर राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार दुबे, पंचायत सचिव कमलेश कुमार कोरवा और कई किसान उपस्थित थे। धान अधिप्राप्ति केंद्र के खुलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!