चाचा पर लाठी-डंडे से हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर भेजे गए जेल

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा)। बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में चाचा पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में घायल नंदु यादव का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि सेमरी गांव निवासी नंदु यादव (55) के आवेदन के आधार पर बरडीहा थाना कांड संख्या 38/26, दिनांक 25 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में रामजी यादव, उनकी पत्नी मानती देवी तथा उनके पुत्र कमलेश यादव, मुकेश यादव और विकेश यादव समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
आवेदन के अनुसार, घायल नंदु यादव की पुत्री का चार वर्षीय पुत्र, जिसकी मां नहीं है, खेल-खेल में आरोपियों की बकरी को मार बैठा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि पूर्व नियोजित तरीके से नंदु यादव पर लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद उन्हें रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज एवं एक्स-रे के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों कमलेश यादव और मुकेश यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया है। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी गरीब एवं असहाय व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस के समक्ष खुलकर अपनी बात रखें। निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!