10 से 12 जुलाई तक रांची में होगी प्रथम झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता, गढ़वा के खिलाड़ियों से भागीदारी की अपील

Location: Garhwa


गढ़वा। रांची जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में प्रथम झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 जुलाई तक डोरंडा स्थित एजी ऑफिस बैडमिंटन हॉल, रांची में किया जाएगा। झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ ने राज्य के सभी जिलों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि टेबल टेनिस खेल का विस्तार पूरे राज्य में हो सके और खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करें।
संघ के पदाधिकारी राज्यभर में टेबल टेनिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल के विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव आनंद सिन्हा ने बताया कि जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गढ़वा जिला अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता एवं गढ़वा जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 106 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके अलावा 10 दिवसीय निशुल्क समर कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप के दौरान कोच कमलेश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि खेल विभाग की ओर से आयोजित स्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता में भी गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ ने खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
आनंद सिन्हा ने कहा कि गढ़वा जिले में टेबल टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार दुबे, धनंजय सिंह, सिस्टर रौशना, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी तथा सदस्य संजय सिंह, दरोगा पासवान और अजय ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!