सगमा में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, ताजिया जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Location: सगमा


गढ़वा। सगमा प्रखंड क्षेत्र में त्याग और बलिदान का पर्व मुहर्रम शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विभिन्न गांवों से निकले ताजिया जुलूस मातमी माहौल के बीच बीरबल पोखरा मैदान पहुंचे, जहां युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ा और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग करतब देखने के लिए जुटे रहे।
बीरबल पोखरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार युवकों ने जमीन पर लेटकर अपने सीने पर केला रखवाया। इसके बाद एक कलाकार ने एक ही वार में चारों युवकों के सीने पर रखे केले को दो हिस्सों में काटकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस रोमांचक करतब को देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
मुहर्रम के अवसर पर बीरबल गांव में मेले का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने विभिन्न दुकानों से खरीदारी का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान धुरकी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मुस्तैद रही। वहीं मुहर्रम इंतजामिया कमेटी की ओर से अतिथियों के लिए मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कलाम अंसारी ने किया। इस अवसर पर सदर गुलाम नबी, सेक्रेटरी मोदाशीर अंसारी, खजांची हाफिज अंसारी, पूर्व मुखिया इसहाक अंसारी, अहमद अंसारी, सकील अहमद, इकबाल अंसारी, आलमगीर अंसारी, तौहीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!