घरेलू कलह में दो महिलाओं ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर घरेलू विवाद के चलते दो महिलाओं द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पीड़िताओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

पहली घटना शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ले की है, जहां संजय राम की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ने शुक्रवार की रात घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने गंभीर स्थिति में उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बावजूद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव की है। यहां सुनील कोरवा की 30 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा देवी ने अपने ससुर से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया है।

दोनों मामलों की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की टीम हरकत में आ गई। एएसआई सुशीला टेटू, नीरज कुमार सिंह, शशि रंजन पांडे, महेंद्र कुमार और विकास कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िताओं के परिजनों से पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!