Location: पलामू
मेदिनीनगर।नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुवरी गांव निवासी स्वर्गीय मिथिलेश राम की पत्नी संजू कुंवर को गांव के ही ग्रामीण अजय भुइयां, ईश्वरी भुइया,राजन भुइयां प्रिया देवी,बलमतिया देवी ने मिलकर लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम किसी बात को लेकर संजू कुंवर का गांव के ग्रामीण अजय भुइयां से बहस हो गई।इसी को लेकर सभी लोगो ने उसे लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल महिला संजू कुंवर को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद घायल के परिजनों द्वारा इसकी सूचना नौडीहा बाजार थाना की पुलिस को दे दी गई है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।











