ग्राम पूर्वडीहा के गरीब लाचार महिला को मिले न्याय– रूचिर तिवारी

Location: पलामू

पलामू पुलिस अधीक्षक करें करवाई अंचल पदाधिकारी रजिस्टर 2 में करें सुधार।

मेदिनीनगर।भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी, आरजेडी के वरिष्ठ नेता रामनाथ चंद्रवंशी, पलामू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, अधिवक्ता सह बसपा नेता विनोद सोनी, संजय कुमार यादव ने ग्राम पूर्वडीहा में जमीन विवाद निकसार रोकने, एवं महिला के साथ मारपीट करने संबंधित मामला की जांच संयुक्त रूप से किया जिसमें यह पाया गया कि रामचंद्र राम पिता भंगी राम ग्राम- पूर्वडीहा खाता न. 305,पलौट न.614 रकबा-2 डी ,पलौट न -616 रकबा -17 डीसमिल भूमि के नाम से जमीन का मालगुजारी रसीद कट रहा है और उनके मरने के बाद इनके वरिशान गण उस जमीन पर जोत कोड़ कर घर मकान बनाकर आज 50 वर्ष से रहते आ रहे हैं उनके घर से निकलने का एकमात्र वहीं जमीन है जिसे पिछले दिनों उसी प्लाट में अजय दुबे उर्फ बबलू दुबे, सरवन दुबे पिता विनोद दुबे द्वारा जबरदस्ती चारदीवारी का निर्माण कर निकसार को बंद कर दिया गया जिससे संबंधित शिकायत पलामू आरक्षित अधीक्षक से की गई जिसकी सूचना थाना चैनपुर में भी पहुंच चुका है परंतु करवाई शून्य है। जांच टीम ने यह पाया कि उक्त खाता प्लॉट की जमीन सीएनटी की भूमि है जिसे कोई भी गैर सीएनटी व्यक्ति ना तो खरीद सकता है ना ही बेच सकता है फिर भी विपक्षी गफ बिना कागजात दिखाएं जबरदस्ती महिला को प्रताड़ित करके घर से उजाड़ने का प्रयास इन चंद्र लोगों के द्वारा किया जा रहा है घटनास्थल पर जाने के बाद पूर्वडीहा के मुखिया पपलू दुबे स्थानीय ग्रामीण -ललन पासवान, कामता दुबे फेकू दुबे ,चंद्रिका दुबे ने भी कहा कि यह कुछ लोगों के द्वारा गलत करके महिला को प्रताड़ित कर उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त विवाद में चैनपुर थाना ने दोनों पक्ष को कागज देखने के लिए बुलाया था परंतु विपक्षी थाना में उपस्थित नहीं हुए और आज भी चलते फिरते गरीब अबला महिला नीलम देवी एवं उसके परिवार के महिलाओं को सरेआम गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी देते रहते हैं जिससे उनके अंदर दर का माहौल बना हुआ है । वही चैनपुर अंचल पदाधिकारी और कर्मचारी इस घटना में मुख दर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं पूरे पलामू जिला में अंचल पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के यही रवैया के चलते भूमि विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है यहां तक की हत्या भी हो जा रही है जांच टीम यह मांग करती है कि जबरन जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई कर गरीब परिवारों को न्याय दिलाने का काम करें। खास कर रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करके जो भंगी राम के जगह भंवरी कर कर दिया गया है पलौट 616 का रकबा गायब कर दिया गया है उसको अभिलंब ऑनलाइन सुधार किया जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!