Location: Garhwa
गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता जिले भर में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
कार्यक्रम के तहत छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण, महापुरुषों की प्रतिमाओं और मंदिर परिसरों की सफाई, अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर और मंदिरों में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए पूजा-पाठ का आयोजन किया जाएगा।
सेवा पखवाड़ा का समापन 2 अक्टूबर को भव्य रूप से किया जाएगा। गढ़वा जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतिदिन अलग-अलग जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।












