Location: Garhwa
सदर थाना क्षेत्र के गढ़वा–शाहपुर सड़क पर सोमवार देर रात एक 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतका की पहचान हूर मध्या गांव निवासी साहिदानंद चौबे की पुत्री निशि कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पुलिस गश्ती दल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान हुर मोड़ के पास मुख्य सड़क किनारे से युवती का शव बरामद किया।
पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।
गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसा लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











