Location: Garhwa
गढ़वा
आज शनिवार को गढ़वा जिला मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गढ़वा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नये समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, माननीय विधायक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
माल्यार्पण के बाद सभी ने वीर शहीद नीलांबर पीतांबर के प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नीलांबर पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन गढ़वा में आयोजित किया गया था।
भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद नीलांबर पीतांबर के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उनके योगदान को सलाम किया गया। साथ ही, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को भी याद किया गया और उन्हें आभार व्यक्त किया गया। सभी को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं रजत जयंती पर शुभकामनाएं दी ग











