गढ़वा में जुआ खेलते समय विवाद, युवक को गोली मारकर घायल; दो नामजद, जांच में जुटी पुलिस

Location: Garhwa

गढ़वा,
गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मुहल्ला स्थित श्मशान घाट के समीप दानरो नदी किनारे राधा महतो के पानी प्लांट के पास सोमवार की रात करीब 10:30 बजे गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान टंडवा निवासी 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सोनी, पिता दिलीप प्रसाद सोनी के रूप में हुई है।
बताया गया कि गोली उसके बाएं पसली के नीचे छाती में लगी। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गोली अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है।
घटना के बाद घायल की पत्नी की शिकायत पर गढ़वा थाना में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मुन्ना प्रसाद सोनी ने पुलिस को दिए बयान में पूरी घटना और आरोपितों के नाम बताए।
गढ़वा के एसडीपीओ दिल्लू लोहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय मुन्ना प्रसाद सोनी, सोनू सोनी और आशीष जायसवाल समेत कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सोनू सोनी और आशीष जायसवाल ने कथित रूप से मुन्ना प्रसाद सोनी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित सोनू सोनी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी गोलीबारी की घटनाओं में शामिल रहा है और तीन बार जेल जा चुका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    रील बनाते देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    रील बनाते देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    गढ़वा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी: JSSC परीक्षा सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    गढ़वा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी: JSSC परीक्षा सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    खबर श्री वंशीधर नगर व मझिआंव से

    खबर श्री वंशीधर नगर व मझिआंव से

    श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पहचान के लिए लोगों से मांगी मदद

    श्री बंशीधर नगर में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पहचान के लिए लोगों से मांगी मदद

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    गढ़वा में जुआ खेलते समय विवाद, युवक को गोली मारकर घायल; दो नामजद, जांच में जुटी पुलिस

    error: Content is protected !!