पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 14, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर (पलामू),


पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के चियांकी तीन मुहान के पास वाहन जांच अभियान के दौरान की गई।
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा की ओर से दो तस्कर होंडा मोटरसाइकिल से अफीम लेकर मेदिनीनगर की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और चियांकी तीन मुहान के पास वाहन जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दोनों युवकों की तलाशी ली गई। उनके पास से एक पीले रंग के झोले में प्लास्टिक में लिपटा 520 ग्राम चिपचिपा काला अफीम बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय कुमार यादव (26 वर्ष), पिता स्व. सूकन यादव तथा ईश्वरी यादव (23 वर्ष), पिता केदार यादव, दोनों निवासी बरा, थाना पांकी, जिला पलामू के रूप में हुई है।
इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 79/2026, दिनांक 14 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(बी), 21(बी) एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने जब्त किए गए सामानों में शामिल हैं:
520 ग्राम अफीम।
वीवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
जियो कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन।
होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH03AT-9584)।
इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, आरक्षी शैलेन्द्र गोस्वामी, रवींद्र कुमार सिंह, चालक आरक्षी अनिल कुमार शुक्ला सहित सदर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!