गढ़वा में कांग्रेस संगठन की गतिविधियाँ तेज, जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Location: Garhwa

गढ़व

कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत गढ़वा जिले में संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। पार्टी द्वारा नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर ने तीन दिवसीय दौरे में जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।

पर्यवेक्षक का दौरा मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए फीडबैक जुटाने और संगठन के पुनर्गठन की दिशा में था। अब तक कुल 11 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। इनमें प्रमुख नाम हैं — श्रीकांत तिवारी, मोबीन अंसारी, प्रभात दुबे उर्फ बड़ु, राहुल दुबे, ईश्वरी चौधरी, ओबेदुल्लाह हक अंसारी, अमृत शुक्ला, ओमप्रकाश चौबे, उमेश त्रिपाठी, परमा पांडेय और सुशील चौबे।

पर्यवेक्षक ने सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कर राय ली है। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि इस बार केवल सिफारिश या संपर्क के आधार पर जिलाध्यक्ष चुना जाना संभव नहीं दिखता। पार्टी नेतृत्व जल्द ही सभी पक्षों के फीडबैक के आधार पर निर्णय लेगा।

संगठन सृजन अभियान के तहत यह प्रक्रिया कांग्रेस के गढ़वा जिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!