गढ़वा में एयरपोर्ट, तकनीकी कॉलेज और पलायन रोकने की मांग: केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा से मिले डॉ. पातंजली

Location: Garhwa

गढ़वा। केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा से गढ़वा में एयरपोर्ट निर्माण, तकनीकी शिक्षा के विकास और पलायन रोकने की मांग की गई। भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. पातंजली केशरी ने गुरुवार को परिसदन भवन में मंत्री से मुलाकात कर यह मांग रखी।

डॉ. केशरी ने कहा कि गढ़वा में आर्थिक विकास के लिए रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिले में तकनीकी कॉलेज की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बाद रोजगार के लिए अन्य जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्लांटों में काम करते समय मजदूरों की दुर्घटनाओं और मृत्यु की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। रोजगार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होने से पलायन की समस्या पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।

डॉ. केशरी ने गढ़वा के सर्वांगीण विकास के लिए एयरपोर्ट निर्माण की मांग भी उठाई। इस पर मंत्री वर्मा ने स्थिति की जानकारी लेकर यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर उपस्थित लोग:
इस मुलाकात के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश कश्यप, अब्दुल मन्नान, सोमनाथ विश्वकर्मा, अनुजी संहिता समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!