गढ़वा। दिनांक 10 जुलाई 2025 को झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, गढ़वा द्वारा “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025” का आयोजन नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय संस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) चिनिया मोड़, गढ़वा में किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में देश की 18 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु 1000 से अधिक रिक्तियों पर सीधी बहाली की जाएगी। अभ्यर्थियों को मौके पर ही साक्षात्कार एवं चयन का अवसर प्राप्त होगा।
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि वे इस रोजगार मेले में अवश्य भाग लें और अपनी योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त करें।











