गढ़वा: प्रशासनिक खबरें

Location: Garhwa


मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व तैयारी को लेकर हुई बैठक

गढ़वा | 9 जून 2025

आगामी विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में Pre-revision activities जैसे मतदान केंद्रों का पुनर्गठन, सभी पदों की पूर्ति और प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्देश दिया गया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का पुनर्गठन करते हुए नजदीकी केंद्रों में समायोजन सुनिश्चित किया जाए। जिले में ऐसे कुल 148 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 80-गढ़वा में 65, 81-भवनाथपुर में 37, 76-डाल्टनगंज (पार्ट) में 9 और 77-बिश्रामपुर (पार्ट) में 37 केंद्र शामिल हैं।

इसके अलावा, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पूरी कर ली गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बीएलओ व पर्यवेक्षकों को समय पर प्रशिक्षण दिया जाए और प्रत्येक मतदाता का नाम उचित केंद्र पर दर्ज हो।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, प्रभाकर मिर्धा समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

गढ़वा | 9 जून 2025

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित हेलीपैड पार्क में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय समेत कई पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों ने झारखंड राज्य की नींव रखी है और आज भी उनके सिद्धांतों पर चलना समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने पार्क परिसर एवं गेस्ट रूम का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।


सिविल डिफेंस ट्रेनिंग के दूसरे चरण की शुरुआत

गढ़वा के बेलचंपा स्थित SIS प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को सिविल डिफेंस ट्रेनिंग के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने किया। प्रशिक्षण गृह मंत्रालय एवं SIS लिमिटेड के बीच एमओयू के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा में आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षित करना है।

इस मौके पर NDRF के डिप्टी कमांडेंट संतोष यादव, इंस्पेक्टर सूरज कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कार्तिक तथा SIS के अधिकारी मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त ने परेड की सलामी ली और शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

SIS के ग्रुप कमांडर रमेश जसवाल ने बताया कि देशभर के 244 जिलों में तैनात तीन लाख से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण देकर युद्ध, आपदा, फर्स्ट एड, फायर फाइटिंग, हाउस रेस्क्यू आदि की जानकारी दी जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!