गढ़वा प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर पूरी तरह रोक

Location: Ramana

रमना: गढ़वा जिले के गोदरमाना में पटाखा दुकान में लगी आग से दम घुटने के कारण पांच लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन पटाखों की खरीद, बिक्री और भंडारण को लेकर सख्त हो गया है। प्रशासन की सख्ती के बाद मंगलवार को सीओ विकास कुमार पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने रमना के मुख्य बाजार, गलियों और मोहल्लों में दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से पटाखा बिक्री को लेकर जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैध अनुज्ञप्ति के पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री पूरी तरह निषिद्ध है।

बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीओ और थाना प्रभारी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या संस्थान बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का निर्माण, बिक्री या संग्रहण करता है, तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और विस्फोटक नियम 2008 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और अवैध रूप से पटाखों की बिक्री से बचें, अन्यथा सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!