Location: Garhwa
गढ़वा पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 09 दिसंबर की रात्रि से 10 दिसंबर की रात्रि तक जिले के सभी थाना व ओपी क्षेत्र में वारंट एवं कुर्की आदेशों के अनुपालन हेतु सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 18 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इनमें रंका थाना से 05, रमकंडा से 02, खरौंधी से 01, रमना से 02, मेराल से 01 तथा गढ़वा नगर थाना से 07 अपराधी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार अपराधियों में भय एवं आम जनता में विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। गढ़वा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिले में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध तत्वों की सूचना स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को तुरंत दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।












