Location: Garhwa
गढ़वा, 22 फरवरी 2026 — दिनांक 23.02.2026 को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा नगर परिषद में व्यापक सुरक्षा तैयारियों का प्रदर्शन किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गढ़वा तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर परिषद के विभिन्न वार्डों एवं चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और मतदाताओं से संवाद कर उन्हें आगामी मतदान में निर्भीक होकर तथा बिना किसी दबाव के अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस पहल से मतदाताओं में विश्वास का माहौल देखा गया और शांतिपूर्ण चुनाव के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।











