Location: Garhwa
गढ़वा
गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लोकप्रिय प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने उंचरी क्षेत्र के मदरसा रोड एवं मझिआंव रोड में अपने सहयोगियों के साथ घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान श्री पाण्डेय ने क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना। स्थानीय लोगों ने भी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया तथा विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने कहा कि क्षेत्र को एक ईमानदार, सरल स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पाण्डेय के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा हर वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है। वे नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के बल पर वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
अभियान में शामिल सहयोगियों एवं स्थानीय समर्थकों ने भी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास और ईमानदारी की सोच को समर्थन दें, ताकि नगर परिषद क्षेत्र का भविष्य बेहतर और सशक्त बन सके।











