गढ़वा जिले की प्रमुख खबरें

Location: Garhwa


1. बलियारी पंचायत: पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी ने उच्च विद्यालय बरवाडीह का प्रभार संभाला

कांडी प्रखंड के उच्च विद्यालय बरवाडीह में पूर्व प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी ने शनिवार को पुनः प्रभार ग्रहण किया। पंचायत मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। द्विवेदी को तीसरी बार स्थानांतरित कर इसी विद्यालय में फिर से पदस्थापित किया गया है। प्रभार ग्रहण समारोह में शिक्षक, अभिभावक समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


2. मेराल: होंडा शोरूम में चोरी करने वाला युवक आदित्य गुप्ता गिरफ्तार

नेनुआ मोड़ स्थित होंडा शोरूम में चोरी के आरोप में आदित्य गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया है। चोरी की यह घटना गुरुवार की रात को हुई थी।


3. डीसी का औचक निरीक्षण, योजनाओं में अनियमितता पर जताया असंतोष

गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव ने मेराल प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति, विद्यालयों की स्थिति और पंचायत योजनाओं की जांच की गई। पढ़ुआ पंचायत में जनवितरण प्रणाली की दुकान नहीं होने की शिकायत पर उपायुक्त ने नई दुकान खोलने की बात कही। कई योजनाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाई गई।


4. रमना: खेलो झारखंड के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

रमना प्रखंड के भगोडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला और प्रखंड स्तरीय खो-खो, कबड्डी, चक्का फेंक व भाला फेंक के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न दिए गए।


5. मझिआंव: किसानों के साथ प्रधानमंत्री कृषि योजना पर बैठक

मझिआंव प्रखंड कार्यालय में “प्रधानमंत्री कृषि धन्य-धान” योजना को लेकर किसानों और महिला समूह के साथ बैठक की गई। बैठक में पीएम मोदी के द्वारा अन्नदाताओं को दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। 42,000 करोड़ रुपये की विभिन्न कृषि योजनाएं चलाए जाने की जानकारी दी गई।


6. बरडीहा: आंगनबाड़ी केंद्र पर तालाबंदी से बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर

बरडीहा प्रखंड के जीका सेकेंड आंगनबाड़ी केंद्र में पांच दिनों से ताला बंद है। सेविका और सहायिका के चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने केंद्र में ताला जड़ दिया। बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। पंचायत सचिव ने जल्द चाबी सौंपने की बात कही है, लेकिन शनिवार तक केंद्र बंद पाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!