Location: Meral
मेराल। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने रविवार को गढ़वा जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर करीब अंसारी की नियुक्ति की है।
नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी मेराल प्रखंड के तीसरटैटूका गांव के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पूर्व उन्होंने झामुमो पार्टी से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद वे राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी में सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर करीब अंसारी ने राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारियों, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों तथा पंचायत स्तर के तमाम राजद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
करीब अंसारी ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गढ़वा जिला में राजद संगठन को मजबूत करना है। साथ ही आगामी नगर परिषद चुनाव में पार्टी हित में जो भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगा, उसे पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।











