गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट: ज्ञान निकेतन, शांति निवास व बीएनटी संत मैरी सेमीफाइनल में

Location: Garhwa


गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में ज्ञान निकेतन बेलचम्पा, शांति निवास हाई स्कूल और बीएनटी संत मैरी ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मुकाबले में ज्ञान निकेतन बेलचम्पा ने डीएवी मॉडल को 83 रन से पराजित किया। गोविंद हाई स्कूल मैदान में खेले गए इस मैच में ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुहानी के 68 रन और आयुषी के 25 रन की बदौलत निर्धारित ओवर में एक विकेट खोकर 116 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी मॉडल की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 33 रन ही बना सकी। ज्ञान निकेतन की ओर से आयुषी ने तीन तथा झुनझुन ने एक विकेट लिया।
दूसरे मुकाबले में शांति निवास हाई स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल को तीन विकेट से हराया। आरके पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साक्षी के 14 और अंशु के 11 रनों की मदद से तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। जवाब में शांति निवास की शुरुआत खराब रही और 25 रन पर उसके पांच विकेट गिर गए। अंतिम ओवर में टीम को छह गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी। अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन आरके पब्लिक स्कूल के गेंदबाज द्वारा लगातार दो अतिरिक्त रन दिए जाने से शांति निवास ने सात विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।
तीसरे मैच में बीएनटी संत मैरी ने ज्ञान भारती बेलचम्पा को 21 रन से हराया। बीएनटी संत मैरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 49 रन बनाए, जिसमें रागिनी के 18 और श्वेता के 12 रन शामिल थे। 50 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञान भारती की टीम 29 रन ही बना सकी।
खेल प्रदर्शन के आधार पर परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की आयुषी, आरके पब्लिक स्कूल की साक्षी और बीएनटी संत मैरी की सौम्या को प्रदान किया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि डॉ. नीतू सिंह, शिक्षिका स्तुति सिन्हा, अर्चना तथा प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह द्वारा दिए गए।
इस अवसर पर डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद गढ़वा की लड़कियां क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि लड़कियां अंतिम गेंद तक संघर्ष कर रही हैं और आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।
प्रतियोगिता के सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे सहित अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, ज्ञान भारती के निदेशक पंकज आनंद, मनोज तिवारी, नमन, गौरव दुबे, नैतिक, मोहसिन अंसारी समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को शांति निवास हाई स्कूल बनाम ज्ञान निकेतन बेलचम्पा के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल आरके पब्लिक स्कूल बनाम बीएनटी संत मैरी के बीच खेला जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!