खेल का महा कुंभ है जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता: एसडीओ

Location: Garhwa

24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन


गढ़वा

24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सह पुरुस्कार वितरण का समारोह का आयोजन कर खिलाड़ियों को विजेता,उपविजेता के साथ साथ व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति यह प्रतियोगिता आप सभी खिलाड़ियों के जन्म से पूर्व से चल रहा है। इसमें स्वतंत्र प्रतिस्पर्धा है जिसके कारण लोग काफी संख्या में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि हारने वाली टीम को अपनी गलतियों को समझने और उससे सीख लेने की जरूरत है वही जीतने वाले टीम को अपनी सफलता को संभाले और उसे पहचान सीखना होगा हर रोज जीत दोनों में सहनशीलता और धैर्य रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल का महाकुंभ है जहां विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र गोता लगाना चाहते हैं यह प्रतियोगिता आगे भी चलते रहे इसकी में कामना करता हूं। एसडीओ ने कहा कि आयोजक की और से मैदान को लेकर चिंता व्यक्त की गई है प्रशासन भी टाउन हॉल के मैदान को बेहतर बनाने को लेकर विचार कर किया है और आने वाले दिनों में आप सभी लोगों को बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। आने वाले समय में परीक्षा होने वाली है आप सभी लोग उसे परीक्षा में भी बेहतर करें। संरक्षक संरक्षक अलखनाथ पांडे ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है जहां खेल भावना के साथ खिलाड़ी खेलते हुए अपने प्रदर्शन प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में गढ़वा से भी अच्छा खिलाड़ी निकले इस उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आप सभी लोग खेल को अवश्य खेलें ताकि आप स्वस्थ रहें उन्होंने कहा कि लोग खेलना कम कर दिए जिसके कारण दवा दुकानों की संख्या बढ़ गई, आप लोग मनोरंजन के लिए ही नहीं स्वस्थ रहने के लिए भी जरूर खेलें। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि अगले साल प्रतियोगिता का 25 साल होगा और प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि एक माह तक चले प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने एक शतक, 14 अर्ध शतक,694 चौके,233 छक्के लगाए। अगले वर्ष 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली का भव्य आयोजन होगा यह ऐतिहासिक अवसर होगा। दौरान सफल बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुशील केशरी, सिस्टर रोशना, धनंजय सिंह, अशोक विश्वकर्मा, अशोक कुमार दुबे, अधिवक्ता संजय सिंह,अजीत सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, डॉ ब्रजेश, पंकज सोनी,अभिषेक द्विवेदी मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी रोहन तिवारी, मोहित सिन्हा, गौरव दुबे , नैतिक, मोहसिन अंसारी, नमन राज, प्रिंस खान, दिव्य रंजन, अजय सिंह,संजीव सिंह, सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।


24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया गया
मैन ऑफ द सीरीज
जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के हिमांशु कुमार बालिका वर्ग में संत मैरी की रागिनी कुमारी और सीनियर बालक वर्ग में ज्ञान निकेतन बेलचंपा के आलोक कुमार को दिया गया
बेस्ट बैट्समैन
बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार जूनियर वर्ग में सेंट पॉल के उत्कर्ष सिंह बालिका वर्ग में ज्ञान भारती बेलचंपा के अतिक एवं सीनियर वर्ग में आरके पब्लिक मझिआंव के दुर्गेश दुबे को दिया गया
बेस्ट बॉलर
बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जूनियर वर्ग में शांति निवास के पंकज कुमार को बालिका वर्ग में संत मैरी के सौम्या कुमारी एवं सीनियर बालक वर्ग में आरके पब्लिक मझिआंव के आदर्श सिंह को दिया गया

__

पूर्व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गढ़वा जिले के पूर्व छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने गढ़वा के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।जिसमें गढ़वा के पूर्व खिलाड़ी प्रभात कुमार देव, सच्चिदानंद धर दुबे,दीपक,सियाराम शरण वर्मा और विजय सिंह को एसडीओ संजय कुमार, संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!