खेत में गिरा था तार, सगमा में करंट से एक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 3 घंटे तक सड़क जाम

Location: सगमा

सगमा
गिरे हुए बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम । प्रशासन के पहल पर तीन घंटे बाद जाम को हटवाया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धुरकी थाना छेत्र के सगमा गांव निवासी बाबूलाल प्रजापति अहले सुबह अपने घर से पच्चीस मीटर दूर खेत की मेड़ बांधने घर से निकला था मगर पूर्व से खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आ जाने से उसकी मौत घटना स्थल पर हो गया । इसकी सूचना घर वालो को लगते ही स्वजनों के द्वारा देखा गया तो मृतक बाबूलाल बुरी तरह बिजली की तार में लिपटा हुआ मृत हो चुका था इसकी खबर गांव में फैलते ही लोगों ने सगमा धुरकी मुख्य पथ को जम कर दिया सूचना पर पहुंचे धुरकी के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार बिजली विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार के आश्वासन पर सुबह छह बजे से लगे सड़क जाम लगभग साढ़े नौ बजे तीन जम को हटाया गया ।
मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता द्वारा मदद के रूप में दस हजार नगद देने के साथ पांच लाख की मुआवजा देने का लिखित रूप से आश्वासन दिया इसके बाद धुरकी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया ।जम कर लोग बिजली विभाग के प्रति आक्रोश वैयक्त करते हुए मुआवजे के साथ मृतक के आश्रित को नोकरी देने की मांग कर रहे थे ।
इस अवसर पर अन्य ग्रामीणों के साथ मुख्यरूप से भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद यादव सगमा मुखिया तेज लाल राम पूर्व मुखिया नारायण दास यादव उप प्रमुख अर्जुन पासवान विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा प्रकाश प्रताप देव लालन उराव सखीचंद प्रजापति मुख्तार आलम उपस्थित थे ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!