खाद्य सुरक्षा मामलों में नौ प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 1.90 लाख का जुर्माना

Location: Garhwa

गढ़वा, 2 जून 2025: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत आज अपर समाहर्ता-सह-न्याय निर्णयन पदाधिकारी राज महेश्वरम् द्वारा खाद्य सुरक्षा से संबंधित कुल 09 वादों का निष्पादन किया गया। इनमें Substandard के 05, Misbranded का 01 तथा Extraneous Matter से जुड़े 03 मामले शामिल थे।

कार्रवाई के दौरान जिन खाद्य नमूनों को दोषपूर्ण पाया गया, उनमें इंडिया गेट बेशन, बुंदी लड्डू, पेड़ा, बर्फी, बेशन लड्डू, मूंगफली चिकी तथा प्रमोद सोनपापड़ी शामिल हैं।

इन मामलों में गढ़वा शहरी क्षेत्र के 06, नगर उंटारी के 01, रमना के 01 और लगमा क्षेत्र के 01 खाद्य प्रतिष्ठानों पर कुल ₹1,90,000 (एक लाख नब्बे हजार रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया। सभी प्रतिष्ठानों को चालान के माध्यम से जुर्माना राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज, प्रधान सहायक प्रमोद कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!