खबर पलामू से

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 4 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, जावा महुआ व शराब नष्ट
मोहम्मदगंज: थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में नशाखोरी के कारण बढ़ रही मारपीट एवं घरेलू विवाद की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बटवा आजाद नगर में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 10 किलो जावा महुआ तथा 20 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने लोगों से नशा छोड़कर शांतिपूर्ण एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण, पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश
मेदिनीनगर: जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को चियांकी स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता बिरेंद्र कुमार तिवारी की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान की साफ-सफाई, कार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने, धोती-साड़ी-लुंगी वितरण, राशन वितरण के बाद रसीद उपलब्ध कराने तथा खाद्यान्न के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव की जांच की गई।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण के बाद प्रत्येक कार्डधारी को अनिवार्य रूप से रसीद दी जाए। साथ ही लाभुकों की सूची, स्टॉक एवं वितरण संबंधी सूचनाओं का स्पष्ट प्रदर्शन करने तथा योजनावार खाद्यान्न के समुचित रख-रखाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों की भी जांच की गई।
आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
पलामू: नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत कोटखास एवं कुराइन पतरा पंचायत सचिवालय में आयोजित आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार शिविर का शनिवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान एवं डीपीओ यूआईडी उदय प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को आमजनों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों एवं अन्य लाभुकों के आधार अद्यतन एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार कार्य को प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!