खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय, 20 अगस्त को पीएम का पुतला दहन

Location: Shree banshidhar nagar



श्री बंशीधर नगर। विभिन्न राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक मंगलवार को गढ़ परिसर में कांग्रेस के पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खनिज खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि यह संशोधन विधेयक झारखंड के अस्तित्व पर हमला है। इसके खिलाफ जोरदार संघर्ष किया जाएगा। भाकपा राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के दबाव में आकर आदिवासी-मूलवासी के संवैधानिक अधिकारों को लूटना चाहती है।
भाकपा जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि संशोधन विधेयक से सेस लगाने का अधिकार समाप्त कर केंद्र सरकार ने झारखंड के साथ अच्छा नहीं किया है। इससे जनहित से जुड़ी कई योजनाएं प्रभावित होंगी। कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी ने कहा कि इस संशोधन विधेयक से झारखंड आर्थिक रूप से और कमजोर होगा।
कांग्रेस जिला महासचिव ओमप्रकाश चौबे ने कहा कि विधेयक के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन तेज किया जाएगा। माकपा जिला सचिव जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के खान-खनिज को पूंजीपतियों के हाथों सौंपना चाहती है, जिसे झारखंड बर्दाश्त नहीं करेगा। भाकपा माले के राजू विश्वकर्मा ने कहा कि इस कानून से विस्थापन बढ़ेगा और सभी खदानें कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की तैयारी है।
राजद नेता राजकुमार राम ने कहा कि इस कानून से किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों के कल्याण पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त को अनुमंडल मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा तथा नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी।
बैठक में देवीदयाल मेहता, श्रीराम, खलील खान, विद्या पासवान, रोहित पांडेय, ललन जी, कामेश्वर प्रताप देव, विनोद प्रताप देव, प्रबल प्रताप देव, अनुज प्रताप देव, राजकुमार राम, ईश्वरी चौधरी, विनोद ठाकुर, ओमप्रकाश चौबे, जयप्रकाश गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद अकेला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    जन्मदिन पर गरीब परिवारों के बीच भोजन बांटकर सोनू जाटव ने पेश की मानवता की मिसाल

    जन्मदिन पर गरीब परिवारों के बीच भोजन बांटकर सोनू जाटव ने पेश की मानवता की मिसाल

    टूट गया सरकारी दामाद का सपना

    टूट गया सरकारी दामाद का सपना

    सीबीआई जांच से क्यों भाग रही हेमंत सरकार : रितेश चौबे

    सीबीआई जांच से क्यों भाग रही हेमंत सरकार : रितेश चौबे

    95 वर्षीय इंद्रदेव पाल के निधन से गांव में शोक

    95 वर्षीय इंद्रदेव पाल के निधन से गांव में शोक

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय, 20 अगस्त को पीएम का पुतला दहन

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय, 20 अगस्त को पीएम का पुतला दहन

    सोनडीहा में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ आंगनबाड़ी सेविका का चयन, श्वेता कुमारी बनीं सेविका

    सोनडीहा में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ आंगनबाड़ी सेविका का चयन, श्वेता कुमारी बनीं सेविका
    error: Content is protected !!