जन्मदिन पर गरीब परिवारों के बीच भोजन बांटकर सोनू जाटव ने पेश की मानवता की मिसाल

Location: Meral



मेराल। बस स्टैंड डंडई रोड निवासी समाजसेवी युवक सोनू जाटव ने अपने जन्मदिन को अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर होने वाली फिजूलखर्ची से दूर रहकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया।
इसी संकल्प के तहत सोनू जाटव मेराल पूर्वी टोला संजयपुर पहुंचे और वहां रहने वाले अत्यंत गरीब घासी परिवार के सदस्यों के बीच पौष्टिक एवं भरपेट भोजन का वितरण किया। उन्होंने अपने हाथों से परिवार के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आदरपूर्वक भोजन परोसा।
लंबे समय बाद स्वादिष्ट और सम्मानपूर्वक भोजन मिलने से परिवार के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। सभी ने तृप्त होकर भोजन किया और सोनू जाटव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। परिवार के सदस्यों ने इस मानवीय सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया।
सोनू जाटव की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज जहां लोग जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची में बड़ी रकम खर्च करते हैं, वहीं सोनू जाटव ने जरूरतमंद परिवार के बीच भोजन कराकर समाज के सामने सेवा और मानवता का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और सोनू जाटव के मित्र भी मौजूद रहे। उन्होंने सोनू के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    जन्मदिन पर गरीब परिवारों के बीच भोजन बांटकर सोनू जाटव ने पेश की मानवता की मिसाल

    जन्मदिन पर गरीब परिवारों के बीच भोजन बांटकर सोनू जाटव ने पेश की मानवता की मिसाल

    टूट गया सरकारी दामाद का सपना

    टूट गया सरकारी दामाद का सपना

    सीबीआई जांच से क्यों भाग रही हेमंत सरकार : रितेश चौबे

    सीबीआई जांच से क्यों भाग रही हेमंत सरकार : रितेश चौबे

    95 वर्षीय इंद्रदेव पाल के निधन से गांव में शोक

    95 वर्षीय इंद्रदेव पाल के निधन से गांव में शोक

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय, 20 अगस्त को पीएम का पुतला दहन

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय, 20 अगस्त को पीएम का पुतला दहन

    सोनडीहा में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ आंगनबाड़ी सेविका का चयन, श्वेता कुमारी बनीं सेविका

    सोनडीहा में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ आंगनबाड़ी सेविका का चयन, श्वेता कुमारी बनीं सेविका
    error: Content is protected !!