खनन स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता व पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के पालन पर दिया जोर

Location: Garhwa



बालू घाटों की निगरानी तेज करने का निर्देश, अवैध उठाव पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

गढ़वा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को रंका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पत्थर खदानों एवं क्रशर प्लांटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य खनन गतिविधियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति का मूल्यांकन करना तथा दस्तावेजों की सुसंगतता की जांच करना रहा।

निरीक्षण की शुरुआत इशान स्टोन क्रशर प्लांट से हुई, जहां उपायुक्त ने प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और सभी संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। उन्होंने क्रशर प्रबंधन को पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और सुरक्षित खनन प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए।

इसके बाद श्री यादव ने एमजीसीपीएल (MGCPL) द्वारा संचालित पत्थर खदान का निरीक्षण किया और खनन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। उन्होंने तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में उन्होंने सोखा बाबा स्टोन माइंस का भी निरीक्षण किया और संपूर्ण खनन क्षेत्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि खनन कार्यों में पारदर्शिता, पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन और सुरक्षा मानकों का अनुपालन अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने बेलचंपा क्षेत्र में बालू घाटों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने पाया कि जिले में फिलहाल बालू उठाव पर रोक है, ऐसे में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संभावित बालू उठाव स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों को तत्काल अवरुद्ध किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला खनन पदाधिकारी राजेन्द्र उरांव, खान निरीक्षक भाव प्रकाश महतो समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन से जुड़ी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!